मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Saudi muslim woman burqa dance video
Written By
Last Modified: सोमवार, 9 जनवरी 2017 (11:58 IST)

सऊदी महिलाओं ने बुर्के में किया डांस

सऊदी महिलाओं ने बुर्के में किया डांस - Saudi muslim woman burqa dance video
मुस्लिम देशों का कट्‍टरपंथी समाज लड़कियों और महिलाओं को कभी भी इतनी आजादी नहीं देता कि वे दुनिया के अन्य देशों में रह रही महिलाओं के समान बिना किसी डर, भय के नाच-गा सकें।  कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो ने दुनियाभर में हड़कंप मचा दिया है क्योंकि यह दुनिया के सबसे कट्‍टरपंथी देश की है।

 
इस वीडियो में महिलाओं को बुर्का पहनकर नाचते दिखाया गया है। सऊदी अरब में महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध है जिनके तहत वे किसी वीडियो में नाच, गा नहीं सकती हैं, ना कोई खेल सकती हैं। उन्हें डांस करना है, गाना गाना है, स्केटिंग और बास्केटबॉल भी खेलना है लेकिन इन सबके लिए एक बुर्का पहना जाना जरूरी है। एक वीडियो में गाड़ी चलाते हुए लड़का दिखाई दे रहा है और कार में बुर्का पहने तीन महिलाएं सवार हैं। यहां पर न तो महिलाएं कार चला सकती हैं और न ही ड्राइविंग लाइसेंस रख सकती है।

देखें वीडियो...
इन्हें अगर घर के बाहर निकलना है तो इनके साथ पुरुष अभिभावक होना जाहिए क्योंकि महिलाओं के अकेले यात्रा करने पर प्रतिबंध है। बुर्का पहने हुए महिलाओं का वीडियो यू-ट्यूब पर 23 दिसंबर को अपलोड किया था, जिसे अब तक 22 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक तरफ जहां लोग इस तरह के वीडियो का विरोध कर रहे हैं, वहीं अधिकतर देशों में महिलाओं की आजादी को दिखाती इस वीडियो की प्रशंसा की जा रही है। आश्चर्य है कि पोल डांस या स्ट्रिपटीज करती महिलाएं भी बुर्के में दिख रही हैं।
ये भी पढ़ें
पंजाब में आप के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कुमार विश्वास का नाम