गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Rohingya Muslims in Bangladesh
Written By
Last Modified: सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (12:03 IST)

चार लाख से अधिक रोहिंग्याओं को आश्रय की जरूरत: संयुक्त राष्ट्र संघ

चार लाख से अधिक रोहिंग्याओं को आश्रय की जरूरत: संयुक्त राष्ट्र संघ - Rohingya Muslims in Bangladesh
ढाका। बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों में कम से कम 4 लाख 70 हजार रोहिंग्या लोगों को आश्रय की जरूरत है। बांग्लादेश स्थित संयुक्त राष्ट्र (संरा) के कार्यालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है।
 
संयुक्त राष्ट्र के इंटर सेक्टर को-ऑर्डिनेशन ग्रुप की एक रिपोर्ट के अनुसार 25 अगस्त के बाद से आए हुए शरणार्थियों की संख्या बढ़कर 4 लाख 36 हजार हो गई है। हालांकि बीते 2 दिनों से सीमा पर इनके आने की रफ्तार धीमी हुई है। संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को शरणार्थियों की संख्या लगभग 4 लाख 29 हजार बताई थी।
 
संरा ने कहा कि शरणार्थी पहले ही बेहद मुश्किल परिस्थितियों में रह रहे थे। अब 1 महीने से भी कम समय में भारी संख्या में शरणार्थियों के आने से इनकी बस्तियों की समस्याएं बहुत अधिक बढ़ गई हैं। 
 
उन्होंने कहा कि रहने के कुछ ऐसे स्थान, जो अचानक रूप से उभरे हैं, वहां पानी और स्वच्छता की सुविधा नहीं है जिसके कारण बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो रहा है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
महर्षि बने नए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक