शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Rape with man
Written By

गर्भवती महिला ने किया पुरुष से रेप!

गर्भवती महिला ने किया पुरुष से रेप! - Rape with man
वॉशिंगटन। आपको यह पढकर जरूर आश्चर्य होगा लेकिन यह सच है कि एक तीन बच्चों की मां और गर्भवती महिला ने घर में घुसकर पुरुष से रेप किया। यह अजीबोगरीब घटना अमेरिका की है। अमेरिका के एक शहर में दो साल पुराने एक यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी बताई गई 28 वर्षीय चेंटी गिलमैन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को कबूल करते हुए माफी की अपील की है। यह मामला सुनने में भले ही अजीबोगरीब लगे लेकिन इसमें पीडित युवक की जीत हुई जिसने एक महिला पर रेप का मामला दर्ज कराया था।
 
आपको बता दें कि पीड़ित युवक का नाम सरकारी रिकॉर्ड में नहीं दिया गया है और 31 वर्षीय युवक को एमओ के नाम से जाना जाता है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने अपार्टमेंट में सो रहा था। आधी रात को जब उसकी आंख खुली तो उसने एक महिला को अपने ऊपर पाया। उस वक्त महिला पीड़ित के सिर के ऊपर उसके हाथ बांध रही थी और उसे चुप रहने का इशारा कर रही थी। 
 
डेलीमेल डॉट कॉम के लिए बेलिंडा रॉबिंसन और जेनी अफॉर्ड लिखती हैं कि पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित अपने दोस्त के घर हुई पार्टी से लौटा था और काफी नशे में था। इसलिए वह हमलावर महिला का विरोध नहीं कर पाया। उसका यह भी कहना है कि वह महिला का नाम नहीं जानता है, लेकिन उसे यह पता है कि महिला पश्चिम सीएटल की एक ड्रग यूजर है। युवक ने आरोप लगाया कि हाथ पैर बांधने के बाद महिला ने उसके साथ रेप किया। 
 
केवल इतना ही नहीं युवक ने एक और अजीबोगरीब बात कहीं कि रेप करते समय उसे महसूस हुआ कि उस पर हमला करने वाली महिला प्रेगनेंट भी है। युवक ने बताया कि रेप करने के बाद भी उसने ही महिला को अपने घर जाने के लिए कहा, लेकिन महिला ने घर जाने की बजाय उससे सिगरेट मांगी।
 
उसके बाद युवक रेप की पुष्टि करवाने के लिए अस्पताल भी गया। वहां उसके साथ जबरन सेक्स की पुष्टि हुई और पुलिस को खबर की गई। हालांकि आरोपी महिला चेंटी गिलमैन ने पहले अपने ऊपर लगे आरोपों को मानने से साफ मना कर दिया था और कहा कि वह मानसिक बीमारी से जूझ रही है।
 
महिला ने यह तक कहा था कि उसे पीड़ित के साथ यौन संबंध बनाने या उसके घर पर जाने की बात भी याद नहीं लेकिन बाद में मामले में खुद को फंसते देखकर उसने स्वीकार कर लिया कि उसने पीड़ित के साथ जबरन सेक्स किया। आपको बता दें कि जिस समय गिलमैन पर ये आरोप लगे थे तब वह तीन बच्चों की मां थी और अपने चौथे बच्चे के साथ गर्भवती थी। इस घटना के बाद उसने एक बेटी को जन्म ‍दिया था। रिकॉर्ड के मुताबिक गिलमैन को इस 19 जून को सजा सुनाई जा सकती है।