गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Political crises in Srilanka
Written By
Last Modified: कोलंबो , सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (00:21 IST)

श्रीलंका में राजनीतिक संकट, पूर्व क्रिकेटर रणतुंगा के अंगरक्षकों ने की गोलीबारी

श्रीलंका में राजनीतिक संकट, पूर्व क्रिकेटर रणतुंगा के अंगरक्षकों ने की गोलीबारी - Political crises in Srilanka
कोलंबो। श्रीलंका में राजनीतिक संकट बढ़ता जा रहा है। अपदस्थ प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के करीबी पूर्व क्रिकेटर एवं पूर्व पेट्रोलियम मंत्री अर्जुन रणतुंगा को बंधक बनाने की प्रयास कर रही भीड़ पर उनके अंगरक्षकों ने गोलीबारी की, जिसके कारण तीन लोग घायल हो गए।
 
मीडिया की रिपोटों के अनुसार यह घटना उस समय हुई, जब रणतुंगा सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के अपने कार्यालय में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना के समथकों ने रणतुंगा के अंगरक्षकों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया।  
 
गौरतलब है कि राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने शुक्रवार को विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री पद से हटाकर पूर्व राष्ट्रपति महिन्द्रा राजपक्षे को नया प्रधानमंत्री बना दिया था, जिसके कारण श्रीलंका में राजनीतिक संकट गहरा गया है। 
ये भी पढ़ें
श्रीलंका की संसद के स्पीकर ने विक्रमसिंघे को ही प्रधानमंत्री माना