शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. pirya prakash little peach taiwan Social Media
Written By
Last Updated : बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 (13:11 IST)

प्रिया प्रकाश को टक्कर देने के लिए आई 'मटन गर्ल' (फोटो)

प्रिया प्रकाश को टक्कर देने के लिए आई 'मटन गर्ल' (फोटो) - pirya prakash little peach taiwan Social Media
सोशल मीडिया पर त्रिशूर की मलयाली अभिनेत्री प्रिया प्रकाश छाई हुई हैं। सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर प्रिया प्रकाश का आंख मारने वाला वीडियो छाया हुआ है, लेकिन अब प्रिया प्रकाश को टक्कर देने के लिए ताइवान की 'मटन गर्ल' आ गई है। 

इस ताइवानी मॉडल का नाम लिटिल पीच है, जो 'मटनवाली' के नाम से प्रसिद्ध है। इसके फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। लिटिल पीच पेशे से एक मॉडल हैं और पिछले कुछ महीनों से ये सेल्स गर्ल का काम कर रही हैं। इस मॉडल को एक मटनशॉप के मालिक ने हायर किया है।

इस मॉडल के आने के बाद इस मटन शॉप पर खूब भीड़ रहती है।  ताइवान की इस वायरल गर्ल को लोग सोशल मीडिया पर भी खूब फॉलो कर रहे हैं। मीट शॉप के मालिक को कुछ समय से अपनी इस शॉप पर काफी हानि उठाना पड़ रही थी।  उसने कई तरीके अपनाए मगर हुआ कुछ भी नहीं। शॉप मालिक ने अपनी शॉप को लाभ में लाने के लिए इस मॉडल को हायर किया किया और मॉडल से उनकी दुकान चल निकली है।
(Photo courtesy:social media)