गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistani man singing the Indian national anthem
Written By
Last Modified: शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (20:05 IST)

दिल में पाकिस्तान जुबां पर इंडिया, मैच से पहले पाकिस्तानी ने गाया जन गण मन, वीडियो वायरल

दिल में पाकिस्तान जुबां पर इंडिया, मैच से पहले पाकिस्तानी ने गाया जन गण मन, वीडियो वायरल - Pakistani man singing the Indian national anthem
भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर अकसर तनाव बना रहता है। दोनों देशों के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले से पहले भी दोनों देशों के प्रशंसकों में भावनाएं उफान पर होती हैं। हालांकि कई बार ऐसे किस्से भी देखने, सुनने को मिलते हैं जो दिल जीत लेते हैं।  
 
दरअसल, एक पाकिस्तानी शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो 20 सितंबर को हुए भारत- पाकिस्तान मैच के अवसर का है।
 
वीडियो में एक पाकिस्तानी व्यक्ति भारत का राष्ट्रगान गाते हुए दिख रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। शख्स के गले में पाकिस्तान का झंडा नजर आ रहा है।
 
इस वीडियो को वॉयस ऑफ राम नाम के एक पेज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। दोनों देशों के लोगों ने इस वीडियो को जमकर सराहा।
ये भी पढ़ें
व्यापमं पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, भाजपा बोलीं- राजनीति के अखाड़े के आदतन अपराधी हैं दिग्विजय