रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. North Korea describes Donald Trump as a barking dog
Written By
Last Updated :सोल , गुरुवार, 21 सितम्बर 2017 (10:39 IST)

ट्रंप पर यह क्या कह गया उत्तर कोरिया, भड़क सकता है अमेरिका...

ट्रंप पर यह क्या कह गया उत्तर कोरिया, भड़क सकता है अमेरिका... - North Korea describes Donald Trump as a barking dog
सोल। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री रि योंग हो ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन की कड़ी आलोचना की है। हो ने कहा कि संरा में ट्रंप का संबोधन भौंकने की तरह लग रहा था।
 
संयुक्त राष्ट्र में ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका उत्तर कोरिया को पूरी तरह से बर्बाद करने के लिए वह मजबूर हो सकता है। इस पर हो ने कहा, 'कुत्ता भौंकता है, काफिला चलता रहता है।'
 
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अगर ट्रंप भौंककर हमें डराने के बारे में सोच रहे हैं तो वह निश्चित ही सपना देख रहे हैं।
 
हो शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करेंगे और अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी है कि वह उस दिन अमेरिकी राष्ट्रपति के संरा में संबोधन तथा उ. कोरिया द्वारा किए जा रहे मिसाइल परीक्षणों को लेकर क्या कहते हैं? (वार्ता)