शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Needles found in strawberries across Australia
Written By

स्ट्रॉबेरी में मिल रही है सुई, कौन लाया, कहां से आई

स्ट्रॉबेरी में मिल रही है सुई, कौन लाया, कहां से आई - Needles found in strawberries across Australia
ऑस्ट्रेलिया में लोग अजीब समस्या से दो चार हो रहे हैं। एक 7-वर्षीय लड़की के साथ साथ, सारे देश में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें सुई भरी स्ट्रॉबेरीज से चोट लगी है। इस बाबत पहला केस क्वींसलैंड में सामने आया। इसके बाद देश के अन्य इलाकों में भी स्ट्रॉबेरीज के अंदर सुई घुसी हुईं पाई गईं। ये किसी एक ब्रांड की समस्या नहीं बल्कि स्ट्रॉबेरीज के कई ब्रांड्स में सुईयां मिली है। आलम ये हो चला है कि सुपरमार्केट्स में स्ट्रॉबेरीज की बिक्री बंद हो गई है। 
 
ऐसा क्यों किया जा रहा है और कौन कर रहा है इसका पता लगाने के लिए सरकार ने भारतीय करेंसी के लगभग 50 लाख रूपए का ईनाम भी घोषित किया है। स्ट्रॉबेरी के अंदर सिलाई वाली सुई निकलने के बाद से ऑस्ट्रेलिया में स्ट्रॉबेरी के बिजनेस को खासा धक्का लगा है।  
 
पुलिस ने दी लोगों को सचेत रहने की सलाह 
 
देश के कई इलाकों में पुलिस ने लोगों को स्ट्रॉबेरी खरीदने को लेकर आगाह किया। जब से क्वींसलैंड, न्यूसाउथ वैल्स और विक्टोरिया में स्ट्रॉबेरीज के अंदर से सुई मिली हैं, पुलिस ने सलाह जारी की है कि बेहतर होगा लोग सारी स्ट्रॉबेरीज फेंक ही दें।  

 
लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने दी ये सलाह 
पुलिस लोगों को प्रेस कांफ्रेस कर साथ ही सोशल मीडिया के जरिए भी चेता रही है कि स्ट्रॉबेरीज से दूरी बनाएं। अगर आप खाना ही चाहते हैं तो इन्हें पूरी तरह काट कर और खोलकर ही अपने मुंह में डालें। 
 
अपने तरह की एक अन्य घटना में एक 62 साल की महिला को केले में एक धातु की चीज मिली। इस घटना को पुलिस ने स्ट्रॉबेरीज में मिलाने वाली सुई से जोड़ने से इंकार किया है। एक महिला को सिडनी में सेबफल में सुई मिली। स्ट्रॉबेरीज इंडस्ट्री इस समस्या से निपटने के लिए योजना बनाने में जुटी हैं। उपभोक्ताओं का भरोसा फिर से पाने के लिए मेटल डिटेक्टर सहित अन्य उपायों पर विचार किया जा रहा है।