गुरुवार, 8 अगस्त 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Nawaz Sharif
Written By
Last Modified: इस्लामाबाद , सोमवार, 18 मई 2015 (23:15 IST)

शरीफ की विदेश यात्राओं का खर्च 25.7 करोड़ रुपए

शरीफ की विदेश यात्राओं का खर्च 25.7 करोड़ रुपए - Nawaz Sharif
इस्लामाबाद। बार-बार विदेश दौरों को लेकर आलोचना का सामना कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक साल में 15 देशों का दौरा किया और इस दौरान कुल 25.7 करोड़ रुपए खर्च हुए।
 
विदेश मंत्रालय की ओर से नेशनल असेंबली में एक लिखित जवाब के जरिए सूचित किया गया कि मई, 2013 से जून, 2014 के दौरान प्रधानमंत्री शरीफ के विदेश दौरों पर कम से कम 25.7 करोड़ रुपए खर्च हुए।
 
इस अवधि के दौरान शरीफ ने कुल 15 देशों का दौरा किया। शरीफ का सबसे खर्चीला दौरा अमेरिका का रहा, जिस पर कुल 9.16 करोड़ रुपए खर्च हुए। वह सितंबर, 2013 में अमेरिका गए थे। (भाषा)