गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. most expensive shoe of the world
Written By
Last Updated :दुबई , मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 (20:58 IST)

दुनिया का सबसे महंगा जूता, लगे हैं सैकड़ों हीरे, मूल्य 1.23 अरब

दुनिया का सबसे महंगा जूता, लगे हैं सैकड़ों हीरे, मूल्य 1.23 अरब - most expensive shoe of the world
दुबई। दुनिया की जूतों की सबसे महंगी जोड़ी बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में उतारी जा रही है। इसकी कीमत 1.7 करोड़ डॉलर है। मीडिया की खबरों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
 
खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार यह लग्जरी जूता हीरों तथा असली सोने से बना है। इसे नौ माह में डिजाइन किया गया है और बनाया गया है। 
 
पैशन डायमंड शू की कीमत 6.24 करोड़ दिरहम या 1.7 करोड़ डॉलर है। रुपए में यह कीमत 1.23 अरब बनती है। इसमें सैकड़ों हीरेे लगे हैं। 
 
इस जूते की जोड़ी को यूएई के ब्रांड जदा दुबई ने पैशन ज्वेलर्स के साथ सहयोग में बनाया है। बुधवार को दुनिया के एकमात्र सात सितारा होटल बुर्ज अल अरब में इसे पेश किया जाएगा। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
नासा को बड़ी सफलता, शनि के चंद्रमा पर धूल भरी आंधी का पता चला