शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. man with over 100 snakes in his home died from snake bite
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 (09:02 IST)

पाले कोबरा और ब्लैक माम्बा समेत 100 से ज्यादा Snakes, सांप काटने से मौत

snakes
पोमफ्रेट। अमेरिका के मैरीलैंड में कोबरा और ब्लैक माम्बा समेत 100 से अधिक सांप पालने वाले शख्स की सांप के काटने से मौत हो गई।
 
एक चिकित्सा पर्यवेक्षक के कार्यालय ने स्थानीय समाचार संगठनों को बताया कि इस व्यक्ति की 'सांप के जहर' से मौत हुई और उसकी मौत दुर्घटनावश हुई । 49 वर्षीय व्यक्ति जनवरी में चार्ल्स काउंटी में अपने घर में मृत पाया गया था। 
 
घटना के वक्त घर के अंदर 124 सांप मौजूद थे। इनमें अजगर, रैटलस्नेक, कोबरा और ब्लेक मांबा, जेनिफर हैरिस जैसे खतरनाक शामिल थे। उल्लेखनीय है कि मैरिलैंड में जहरीले सांप पालना अवैधानिक है।
 
ये भी पढ़ें
उत्तर भारत में गर्मी का कहर, इन राज्यों में Heat Wave का अलर्ट