गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. #London, #londonattack, #londonshooting
Written By
Last Updated : गुरुवार, 23 मार्च 2017 (01:27 IST)

ब्रिटेन की संसद पर हमला

ब्रिटेन की संसद पर हमला - #London, #londonattack, #londonshooting
ब्रिटेन की संसद पर हमला किया गया है। हमले में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि पुलिस ने हमलावरों को मार गिराया है। हमले के बाद इमारत को बंद कर दिया गया है। हाउस ऑफ कॉमन्स के नेता ने बताया कि संसद के अंदर एक पुलिसवाले को छुरा घोंपकर मार दिया गया है। बताया जाता है दो हमलावरों को पुलिस ने मार गिराया। लंदन की पुलिस के मुताबिक यह आतंकी हमला है। 

मीडिया खबरों के अनुसार संसद पर हमला करने के पूर्व काले रंग की कार में सवार एक व्यक्ति ने अंधाधुंध रफ्तार से एक दर्जन लोगों को रौंदा। फिर कार चालक संसद तक पहुंचा और वहां एक पुलिसकर्मी को चाकू से घायल कर दिया। संसद पर हमले की खबर तेजी से फैली और कुछ मिनटों में ही हमलावर को पुलिस ने मार गिराया। हालांकि कुछ खबरें ऐसी भी मिल रही हैं कि हमला करने वाले दो व्यक्ति थे, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
 

हाल ही में लंदन में आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी हो गई है। इस हमले के पीछे का मकसद पता नहीं चल सका है। विस्तृत खबर आना बाकी है। खबरों के मुताबिक संसद को बंद किया गया है। 

। यही नहीं सुरक्षा के लिहाज से वेस्टविंस्टर ब्रिज को बंद कर दिया गया है।संसद की इमारत को सील कर दिया गया है। एक हमलावर को गोली मार दी गई है। हमलावर ने संसद में पुलिसकर्मी को चाकू मारा है।