बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Japan Defense budget
Written By
Last Updated :टोकियो , शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017 (15:34 IST)

उत्तर कोरिया से खतरे के मद्देनजर जापान बढ़ाएगा रक्षा बजट

उत्तर कोरिया से खतरे के मद्देनजर जापान बढ़ाएगा रक्षा बजट - Japan Defense budget
टोकियो। जापान अगले वित्त वर्ष के लिए अपना रक्षा बजट बढ़ाकर 46 अरब डॉलर करेगा। जापान सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उत्तर कोरिया से खतरे को देखते हुए जापान अपने मिसाइलरोधी सुरक्षा कवच को अधिक मजबूत करना चाहता है।
 
यह रक्षा खर्च अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष के 860 अरब डॉलर के राष्ट्रीय बजट का एक हिस्सा है। जापान के रक्षा बजट में लगातार 6ठे साल बढ़ोतरी होगी। उत्तर कोरिया से खतरे को देखते हुए जापान अपनी सैन्य ताकत को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। उत्तर कोरिया ने इस साल 2 मिसाइलें ऐसे दागीं, जो जापान के ऊपर से होकर गई थीं।
 
जापान की योजना देश में अमेरिकी सेना की एजिस तटीय-भू-आधारित मिसाइल इंटरसेप्टर प्रणाली लगाने की है। रक्षा खर्च के लिए आवंटित अतिरिक्त धन का इस्तेमाल इस प्रणाली को लगाने की तैयारियों में व्यय किया जाएगा।
 
रक्षामंत्री इत्सुनोरी ओनोडेरा ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि ऐसे समय में जब उत्तर कोरिया अपनी मिसाइल क्षमता को बढ़ा रहा है तो मौलिक रूप से हमारे लिए अपने आपको मजबूत करना आवश्यक है। जापान की अमेरिकी कंपनियों से 900 किलोमीटर की रेंज वाली लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें खरीदने की भी योजना है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर, गुर्जर समेत पांच जातियों को एक प्रतिशत आरक्षण