गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. If Imran Khan likes India, leave Pakistan
Written By
Last Modified: शनिवार, 9 अप्रैल 2022 (15:37 IST)

इमरान के भारत प्रेम पर भड़कीं मरियम नवाज, पाक पीएम को दी सलाह

Imran Khan
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में विपक्षी दल की नेता मरियम नवाज ने भारत की तारीफ करने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान पर शनिवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर वह पड़ोसी देश को इतना ज्यादा पसंद करते हैं तो उन्हें वहीं चले जाना चाहिए।
 
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम की यह टिप्पणी खान द्वारा भारत को सम्मान की महान भावना वाला देश बताने के बाद आई है।
 
प्रधानमंत्री खान ने अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले शुक्रवार रात देश के नाम अपने संबोधन में कहा था कि वह भारत के खिलाफ नहीं हैं और पड़ोसी देश में उनके कई प्रशंसक हैं।
 
उन्होंने कहा था कि कोई भी महाशक्ति भारत को उसके हितों के खिलाफ कुछ करने के लिए विवश नहीं कर सकती। वे (भारत) प्रतिबंधों के बावजूद रूस से तेल खरीद रहे हैं। कोई भी भारत को हुक्म नहीं दे सकता। यूरोपीय संघ के राजदूतों ने यहां जो कुछ कहा है, क्या वे भारत में भी ऐसा ही कह सकते हैं?
 
अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम (48) ने कहा कि अगर आप भारत को इतना ज्यादा पसंद करते हैं तो वहां चले जाइए और पाकिस्तान में जीना छोड़ दीजिए। यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री खान ने विपक्षी दलों को हैरत में डालते हुए भारत की प्रशंसा की है। उन्होंने पिछले सप्ताह ही, भारत की स्वतंत्र विदेश नीति के लिए उसकी तारीफ की थी।
 
ये भी पढ़ें
गोरखनाथ मंदिर पर हमला: ATS अहमद मुर्तजा अब्बासी का कराएगी मनोवैज्ञानिक परीक्षण