• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump, Donald Trump's ex lawyer
Written By
Last Modified: बुधवार, 22 अगस्त 2018 (09:26 IST)

बढ़ सकती हैं डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें, वकील ने कोर्ट में मानी गलती

बढ़ सकती हैं डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें, वकील ने कोर्ट में मानी गलती - Donald Trump, Donald Trump's ex lawyer
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने कोर्ट में अपनी गलती मान ली है। कोहेन ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप के कहने पर दो महिलाओं को पैसे दिए थे। यह चुनाव प्रचार का उल्लंघन है।


गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगे थे कि दो महिलाओं के साथ उनके संबंध थे। ऐसे में चुनाव के दौरान इन महिलाओं का मुंह बंद रखने के लिए इन्हें पैसे दिए गए थे। वकील कोहेन के अनुसार इसके लिए स्टॉर्मी डेनियल्स को एक लाख 30 हजार डॉलर (करीब 90 लाख रुपए) दिए गए थे। एक मैगजीन की मॉडल को भी 1 लाख 50 हज़ार डॉलर दिए गए थे।

51 साल के कोहेन ने फेड्रल कोर्ट में 8 अलग-अलग आपराधिक मामलों में अपनी गलती मानी है। इसमें टैक्स चोरी और बैंक में धोखाधड़ी के मामले भी शामिल हैं। कोहेन ने कोर्ट में सीधे-सीधे ट्रंप का नाम नहीं लिया लेकिन उनके वकील लैनी डेविस ने कहा कि कोहेन का इशारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर था।

ट्रंप ने महिलाओं के साथ संबंधों से इंकार किया है। उनके वकील रुडी गियुलानी ने कहा कि ये पैसे ट्रंप और उनके परिवार को शर्मिंदगी से बचाने के लिए दिए गए थे। इन पैसों का चुनाव प्रचार से कोई संबंध नहीं है। वेस्ट वर्जीनिया में ट्रंप की एक रैली थी लेकिन ट्रंप ने इस बारे कुछ भी नहीं कहा। इस मामले पर व्हाइट हाउस से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ये भी पढ़ें
केरल में बाढ़ : यूएई की 700 करोड़ रुपए की सहायता को इनकार कर सकती है मोदी सरकार