शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. cyclone Gita hits Newzealand
Written By

न्यूजीलैंड में चक्रवात 'गीता' का कहर, 1,000 पर्यटक फंसे

न्यूजीलैंड में चक्रवात 'गीता' का कहर, 1,000 पर्यटक फंसे - cyclone Gita hits Newzealand
वेलिंगटन। टोंगा और समोआ में कहर बरपाने के बाद न्यूजीलैंड पहुंचे चक्रवात 'गीता' के कारण देश के गोल्डन बे में करीब 1,000 पर्यटक फंसे हुए हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि जबरदस्त भूस्खलन के चलते मुख्य राजमार्ग के बंद हो जाने के कारण इन पर्यटकों को नौकाओं की मदद से सुदूरवर्ती दक्षिण द्वीप क्षेत्र भेजने पर विचार किया जा रहा है।
 
चक्रवात के कारण हजारों घरों में बिजली नहीं है, तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए और पानी के तेज बहाव के कारण सड़कों में दरार पड़ गई हैं।
 
चक्रवात 'गीता' ने पिछले सप्ताह टोंगा और सामोआ में जबरदस्त तबाही मचाई थी हालांकि अब यह कमजोर पड़ गया है इसके बावजूद न्यूजीलैंड में 7.8 इंच वर्षा हुई और 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। (भाषा)