बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. crime news
Written By
Last Updated :टोक्यो , शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (09:06 IST)

पिता ने घर में लगाई आग, पांच बच्चों की मौत

पिता ने घर में लगाई आग, पांच बच्चों की मौत - crime news
टोक्यो। जापान में एक दर्दनाक घटना में एक पिता ने अपने घर में आग लगा दी जिसमें पांच बच्चों और एक महिला की मौत हो गई।
 
जिजी प्रेस की खबर के मुताबिक पुलिस ने टोक्यो से करीब 100 किलोमीटर उत्तर में हिताची शहर के एक अपार्टमेंट में आज तड़के आग पर काबू पाने के बाद वहां से पांच शव बरामद किए। एक बच्चा गंभीर हालत में पाया गया और उसने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बच्चों की उम्र तीन से 11 वर्ष के बीच थी।
 
जिजी प्रेस ने पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि लगभग 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने अधिकारियों को बताया कि उसने आग लगाई थी। वह इन पांच बच्चों का पिता बताया जा रहा है। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
गर्भपात पर बवाल, अमेरिकी सांसद ने दिया इस्तीफा