• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. China, Porn
Written By
Last Updated :बीजिंग , सोमवार, 22 दिसंबर 2014 (19:56 IST)

चीन ने छेड़ा पोर्न के खिलाफ अभियान, 30000 गिरफ्तार

चीन ने छेड़ा पोर्न के खिलाफ अभियान, 30000 गिरफ्तार - China, Porn
बीजिंग। दुनियाभर में इतनी सारी पोर्न साइट्‍स हैं कि गिनती करना मुश्किल है। यह एक बहुत बड़ा मार्केट है। इंटरनेट के अलावा पूरी दुनिया में पोर्न सीडी का बहुत बड़ा बाजार है। पोर्न के खिलाफ चीन ने एक बड़ा अभियान छेड़ रखा है ताकि युवाओं को इस बुराई से बचाया जा सके।
चीन के दक्षिण गुआंग्दोंग प्रांत में पोर्न के साथ-साथ जुए के खिलाफ चलाए गए अभियान के व्यापक परिणाम भी देखने को ‍मिल रहे हैं। यह अभियान पिछले दो महीनों से चल रहा है। स्थानीय पुलिस की मदद से चलाए जा इस अभियान में कई संदिग्ध लोगों को पकड़ने में सफलता मिली है। अब तक इस अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 30000 से अधिक संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
इस अभियान के बारे में गुआंग्दोंग प्रांत के जन सुरक्षा विभाग ने बताया कि प्रांत में अभियान के दौरान 3014 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 5 हजार से अधिक अन्य लोगों को अपराधिक नजरबंदी के तहत रखा गया है। इस अभियान के दौरान ही पुलिस ने 24 नवंबर को हुजिहोउ शहर में एक ऑनलाइन जुए के गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जिसमें कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी।
 
चीन की स्थानीय समाचार एजेंसी ने बताया कि जुआ गतिविधियों में कुल तीन करोड़ यूआन (लगभग 50 लाख अमेरिकी डॉलर) का धन संलिप्त है। पुलिस ने बताया कि अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और इस धन की मात्रा और बढ़ सकती है।