• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Aliens will destroy Earth in nuclear attack
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 28 नवंबर 2014 (12:20 IST)

पृथ्वी को भी नष्ट कर देंगे एलियन, क्यों...

Aliens

क्या पृथ्वी नष्ट हो जाएगी? यदि एक वैज्ञानिक की बात पर भरोसा करें तो एलियन हमारी पृथ्वी को विनाशकारी विस्फोट से खत्म कर देंगे। हालांकि उनके दावे में कितनी सच्चाई है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 

एक अमेरिकी भौतिकशास्त्री डॉ. जॉन ब्रेडनवर्ग का दावा है कि मंगल पर रहने वाले उपद्रवी लोगों के कारण बुद्धिमान एलियन प्रजाति के लोगों ने इस ग्रह पर हमला कर दिया था और इस कारण से मंगल ग्रह आज ऐसा हो गया है। उनका यह भी दावा है कि ये ‍एलियन पृथ्वी को भी नष्ट कर देंगे क्योंकि हम लोग बहुत शोरशराबा करते हैं।
 
डॉ. जॉन ब्रेंडनवर्ग का यह दावा मंगल के वातावरण में जेनन-129 नामक रासायनिक पदार्थ पाया जाता है। उनका कहना था कि मंगलवासियों को एक विनाशकारी परमाणु विस्फोट से समाप्त कर दिया गया था। ठीक ऐसे ही विस्फोट से पृथ्वी का विनाश हो जाएगा। उनका कहना है कि इस बात की पूरी संभावना है कि मंगल पर हमला एक ऐसी ताकत ने किया था जोकि हमारी जैसी किसी सभ्यता के खिलाफ थे।   
 
अपने दावे का समर्थन में क्या तर्क हैं वैज्ञानिक के... पढ़ें अगले पेज पर....
 

विदित हो कि इस सिद्धांत को शनिवार को अमेरिकन फिजीकल सोसायटी की इलिनॉयस में हुई बैठक में सुना गया था। यह सिद्धांत इस बात पर आधारित है कि मंगल ग्रह के वातावरण में एक रासायनिक तत्व शेनन-129 का बहुत अधिक मौजूदगी है। उनका यह भी कहना है कि मंगल की सतह पर यूरेनियम और थोरियम भी पाया जाता है। हालांकि इस तरह के प्राकृतिक पदार्थ हर जगह पाए जाते हैं लेकिन वे यह मानते हैं कि ऐसा थर्मोन्यूक्लियर विस्‍फोट के कारण हुआ है, जिसने मंगलवासियों को पूरी तरह से मिटा दिया है। 
 
उनका कहना है कि एक समय पर मंगल पर जीव जन्तु और प्राणियों का जीवन था और यह बहुत कुछ हमारी पृथ्वी जैसा ही था। उस समय जो बुद्धिमान प्राणी दूसरे ग्रहों पर मौजूद रहे होंगे वे प्राचीन समय के मिस्रवासियों जैसे रहे होंगे। उन्होंने कहा कि हमें इस मामले में और शोध करने के लिए मंगल ग्रह पर जाना चाहिए।