• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 6 children born
Written By
Last Modified: शनिवार, 16 मार्च 2019 (12:14 IST)

टेक्सास में महिला ने 6 बच्‍चों को दिया जन्‍म, करोड़ों में एक होता है ऐसा मामला...

टेक्सास में महिला ने 6 बच्‍चों को दिया जन्‍म, करोड़ों में एक होता है ऐसा मामला... - 6 children born
ह्यूस्टन। टेक्सास के ह्यूस्टन में एक महिला ने छह बच्चों को एकसाथ जन्म दिया है। दुनियाभर में 4.7 अरब में से कोई एक मामला ही ऐसा होता है, जब कोई महिला 6 बच्चों को जन्म देती है।

महिला ने अमेरिका के 'द वुमेन्स हॉस्पिटल ऑफ टेक्सास' में 6 बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल ने बताया कि थेलमा चैका ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजकर 50 मिनट से सुबह 4 बजकर 59 मिनट के बीच 4 लड़कों और 2 लड़कियों को जन्म दिया। थेलमा स्वस्थ हैं।

अस्पताल के बयान के अनुसार बच्चों का वजन एक पौंड 12 औंस से दो पौंड 14 औंस के बीच है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल की नवजात गहन देखभाल इकाई में रखा गया है। थेलमा ने अपनी बेटियों का नाम जीना और जुरियल रखा है। उन्होंने अपने चारों बेटों का नाम अभी नहीं रखा है।
                                                                                                                                    सांकेतिक फोटो
ये भी पढ़ें
भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बिगड़े बोल, लगता है 2024 में चुनाव नहीं होंगे