• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. viral story of Australian girl Patricia Christine
Written By
Last Updated : मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 (15:00 IST)

Viral : महिला ने खुद से की शादी और बाद में Kiss भी किया

Viral : महिला ने खुद से की शादी और बाद में Kiss भी किया - viral story of Australian girl  Patricia Christine
आजकल दुनिया में कोई किसी के लिए नहीं रूकता है। दुनिया बदल रही है। लोग अपने अनुसार जीने लगे हैं। लेकिन कई बार कुछ किस्‍से ऐसे होते हैं जो दुनिया में खबर के साथ उदाहरण भी बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसकी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अभी तक लड़का-लड़की, लड़की-लड़की या लड़का-लड़का ने शादी की है। लेकिन आप यह जान‍कर आश्‍चर्य हो जाएंगे कि एक लड़की ने खुद से शादी की। उसने अपने लिए वह सबकुछ किया जो शादी में होता है। 
 
ऑस्‍ट्रेलिया के सिडनी में रहने वाली पेट्रीसिया क्रिस्‍टीन ने खुद से शादी करके इतिहास रच दिया है। दरअसल, 8 वर्ष पहले उनकी सगाई टूट गई थी। इसके बाद क्रिस्‍टीन ने लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला लिया। और खुद से शादी की। इसके लिए क्रिस्‍टन ने खुद का वेडिंग कार्ड, गाउन, अगूंठी भी खरीदी और पार्टी का आयोजन भी किया। विदेशों में अक्‍सर शादी के बाद किस करते हैं क्रिस्‍टन ने वह परंपरा भी निभाई। जी हां, क्रिस्‍टन ने आयने में देखकर खुद को किस किया और अपनी इस खुशी को सेलिब्रेट किया। कई सारे रिश्‍तेदार और दोस्‍त भी क्रिस्‍टन की शादी में मौजूद रहे। गौरतलब है कि 28 वर्षीय पेट्रीसिया पेशे से टीचर हैं।

तो इस तरह दुनिया को अलग नजरिए से देखते हुए लोग अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। बता दें कि शादी होने के बाद क्रिस्‍टन इमोशनल हो गई थी और रोने लगी थी। हालांकि मौजूद दोस्‍तों ने क्रिस्‍टन को संभाला। 
 
 
ये भी पढ़ें
नवजोत सिंह का पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा, जानिए अमरिंदर और सिद्धू के विवाद की पूरी कहानी