बुधवार, 3 सितम्बर 2025
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Know about the changes in FD, Aadhaar and Income Tax rules
Last Updated : सोमवार, 1 सितम्बर 2025 (14:42 IST)

सहमति से घोषित होगी MPCA की कार्यकारिणी, महाआर्यमन होंगे अध्यक्ष

Mahaaryaman scindia
मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी 6 साल बाद बदलने जा रही है। इस बार सभी नए चेहर अलग-अगल पद संभालेंगे। पहली बार एमपीसीए अध्यक्ष पद पर सबसे कम उम्र के महाआर्यमन सिंधिया पद संभालेंगे। उनकी उम्र 29 साल है। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फार्म दाखिल किया। उन्हे इस पद पर अन्य किसी सदस्य ने चुनौती नहीं दी। बता दें कि वे सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी के रुप में इस पद की कमान संभालेंगे। वे वर्ष 2022 से ग्वालियर संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी है।

2 सितंबर को एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा में कार्यकारिणी के नामों की घोषणा हो जाएगी। महाआर्यमन के अलावा कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर विनीत सेठिया, सचिव सुधीर असनानी, कोषाध्यक्ष संजय दुआ भी लगभग तय है। कार्यकारिणी सदस्य में राजीव रिसोडकर, प्रसुन कनमड़ीकरण, विजेस राणा व संध्या अग्रवाल के नाम भी तय हैं। कोषाध्यक्ष बनने वाले संजय दुआ के पिता नरेंद्र दुआ और भाई एमपीसीए के सदस्य हैं। उपाध्यक्ष के पद पर काबिज होने वाले विनित सेठिया के पिता महेंद्र सेठिया भी एमपीसीए के सदस्य रहे हैं। 
Edited By: Navin Rangiyal 
ये भी पढ़ें
भारत, रूस, चीन की तिकड़ी का खौफ, अमेरिका ने कहा- भारत US संबंध नई ऊंचाइयों पर