• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. indore rain update 17 septembet
Written By
Last Modified: रविवार, 17 सितम्बर 2023 (11:01 IST)

इंदौर में झमाझम, 24 घंटे में 144.7 मिमी बारिश, आज भी रेड अलर्ट

indore rain
Indore rain news : मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में शुक्रवार शाम से जारी बारिश से शहर पानी-पानी हो गया। पिछले 24 घंटों में इंदौर में 144.7 मिमी वर्षा हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज भी शहर में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
 
शहर में नदी नाले उफान पर है। सड़कें नदियों में तब्दिल हो गई। बहाव इतना तेज था कि लोग पानी में बहने लगे। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। शहर की 100 से ज्यादा कालोनियां पानी में डूब गई।
 
बीआरटीएस, एमआर 10, सुपर कॉरिडोर समेत कई मार्ग पानी में डूबे नजर आए। इधर कालोनियों में घरों में पानी भर गया। बार-बार बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
 
indore rain
जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। कलेक्टर इलैया राजा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत कई जन प्रतिनिधि और अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा करते हुआ। बड़ी संख्‍या में सामाजिक संस्थाएं भी मदद के लिए आगे आई। 200 से ज्यादा लोगों को बचाया गया। 450 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
 
नगर निगम ने वर्षा और जलजमाव से जुड़ी समस्या व आपात स्थित में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए। मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 0731 2535535, 0731 4030100 और 932955202 पर कॉल किया जा सकता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
जन्मदिन पर अमित शाह ने बताया, क्या है पीएम मोदी की विशेषता?