मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Indore Literature Festival, Literature Festival, Indore
Written By
Last Updated : बुधवार, 13 दिसंबर 2017 (12:13 IST)

इंदौर में तीन दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल

इंदौर में तीन दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल - Indore Literature Festival, Literature Festival, Indore
इंदौर। साहित्य, संस्कृति और भाषा को समर्पित तीन दिवसीय इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल 15 से 17 दिसंबर तक इंदौर में आयोजित किया जाएगा। साहित्य और संस्कृति से जुड़ी दिग्गज हस्तियां इस आयोजन में शिरकत करेंगी। 
हैलो हिन्दुस्तान द्वारा यह कार्यक्रम विभिन्न सत्रों में शहर के गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्‍यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के सभागारों में आयोजित होगा। कार्यक्रम में समसामयिक मुद्दों के अलावा हिन्दी भाषा, सिनेमा, साहित्य के अलावा अन्य मुद्दों पर परिसंवाद एवं व्याख्यान होंगे। इसके साथ ही कविता पाठ और गजल का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। 
 
आयोजन में हिन्दी बनेगी माथे की बिन्दी, पाठक क्यों छिटक रहा है पुस्तकों से, पद्मावती के बहाने कुछ चुभते सवाल, सिनेमा के पर्दे पर चमक-साहित्य की स्याही से, सफलता के सपने, संघर्ष का पसीना, औरत नहीं खिलौना आदि गंभीर विषयों पर चर्चा होगी।
 
कार्यक्रम में देशभर की नामी हस्तियां भाग ले रही हैं। इनमें अंशु गुप्ता, रघुवीर चौधरी, नरेश सक्सेना, चित्रा मुद्‍गल, लीलाधर जगूड़ी, अरुण कमल, राजीव डोगरा, उदय माहुरकर, भावना सोमैया, डॉ. पद्‍मेश गुप्ता (लंदन), किन्नर महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी, विजय मनोहर तिवारी, राजेन्द्र पटेल, मनोज मुंतशिर, रूपाली जग्गा, पूजा गायतोंडे, चिराग मिश्रा, अनिल यादव, शालिनी माथुर, नीलिमा डालमिया, गीताश्री, अनुराधा सिंह, प्रकृति करगेती, शैलेन्द्र पांडेय, अपर्णा कपूर, विवेक चतुर्वेदी, राजीव नेमा इंदौरी (अमेरिका), सतोष चौबे, प्रो. सरोज कुमार, शरद पगारे, आशुतोष दुबे, वेबदुनिया के संपादक जयदीप कर्णिक, प्रभु जोशी, निर्मला भुराडिया, नर्मदा प्रसाद उपाध्याय, कृष्णा अग्निहोत्री, नीलोत्पल मृणाल, डॉ. सुधीर आजाद, आशीष चौधरी, विनय उपाध्याय, पवन करण, मीनाक्षी स्वामी, हरिओम राजोरिया, सूर्यकांत नागर, जवाहर चौधरी, चैतन्य त्रिवेदी, रवीन्द्र व्यास, उर्मिला शिरीष, जीवन सिंह ठाकुर, स्वाति तिवारी, किसलय पंचोली आदि प्रमुख हैं।