शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. भारतीय व्यंजन
  4. Musk Melon Milk Shake
Written By

समर स्पेशल : मनभावन खरबूजा शेक

समर स्पेशल : मनभावन खरबूजा शेक - Musk Melon Milk Shake
सामग्री :


खरबूजा (पका हुआ), ठंडा दूध, शकर, पाव चम्मच इलायची पावडर, आइस क्यूब स्वेच्छानुसार।  
 
विधि :

सबसे पहले खरबूजा छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब टुकड़ों को मिक्सी में डालें और उसका गूदा (पल्प) बनाइए। 
 
अब एक गिलास में 4 बड़े चम्मच खरबूजे का गूदा, आधा गिलास दूध और स्वादानुसार शकर डालें और 2 मिनट तक फेंट लें, ताकि उस पर झाग आ जाए। अब ऊपर से इलायची पावडर बुरकाएं। एक-दो आइस क्यूब डालें और पेश करें।