गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. हॉलीवुड से
  4. Sridevi, Shashi Kapoor, Oscar 2018
Written By

श्रीदेवी और शशि कपूर को ऑस्कर में किया याद

श्रीदेवी और शशि कपूर को ऑस्कर में किया याद - Sridevi, Shashi Kapoor, Oscar 2018
शशि कपूर और श्रीदेवी की गिनती भारत के दिग्गज कलाकारों में होती है। यही कारण है कि इन्हें 90वां ऑस्कर समारोह में याद किया गया। 
 
शशि कपूर का 79 वर्ष की आयु में दिसंबर 2017 में निधन हो गया था जबकि श्रीदेवी ने हाल ही में 54 वर्ष की आयु में इस दुनिया का अलविदा कहा। 
 
इन दोनों कलाकारों को इस प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान याद किया गया। इवेंट के मेमोरियन सेग्मेंट में ऑस्कर ने इस साल दुनिया को अलविदा कहने वाले सभी सितारों को श्रद्धांजलि दी। 

भारतीय अभिनेताओं के अलावा जेम्स बॉन्ड अभिनेता रॉजर मूर, मैरी गोल्‍डबर्ग और जोहान जोहानसन, जॉन हेअर्द और सैम शेफर्ड को भी श्रद्धांजलि दी गई।
 
 
गौरतलब है कि पिछले वर्ष के ऑस्कर समारोह के भारत के प्रतिष्ठित कलाकार ओम पुरी को याद किया गया था।
ये भी पढ़ें
'लव बर्ड्स' अली और ऋचा की सेल्फी में कुछ खास है