मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

बॉयफ्रेंड के साथ शादी करना चाहते हैं रिकी मार्टिन

बॉयफ्रेंड के साथ शादी करना चाहते हैं रिकी मार्टिन -
इस वर्ष की शुरुआत में सार्वजनिक तौर पर समलैंगिक होने की बात स्वीकार कर चुके पॉप स्टार रिकी मार्टिन अब शादी रचाना चाहते हैं। उनकी दिली चाहत है कि वह प्यूटरे रिको में अपने बॉयफ्रेंड के साथ कानूनी रूप से परिणय सूत्र में बंध जाए।

रिकी चाहते हैं कि उनके घरेलू स्थान पर समलैंगिक शादी को वैध कर दिया जाए और इसके लिए वे इंतजार करने को तैयार हैं।

मार्टिन ने बताया ‘‘मैं शादी करूँगा। विश्व में प्यूटरे रिको और अमेरिका के कई राज्यों को छोड़ कर कई ऐसे देश हैं जहाँ पर समलैंगिक शादी वैध है।’’ उन्होंने बताया कि मैं किसी दूसरे जगह पर जाकर भी शादी कर सकता हूँ, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूँगा।(भाषा)