• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

एंजलीना जोली हवा में उड़ेंगी

एंजलीना जोली हवा में उड़ेंगी -
ऐसा लगता है कि एंजलीना जोली को अपने पुराने शौक को पूरा करने का समय मिल गया है। उन्होंने फिर से फ्लाइंग क्लासेस लेना शुरू कर दिया है।

2005 में खूबसूरत स्टार जोली को पायलट का लाइसेंस मिला था और उन्होंने अपना विमान भी खरीदा था। कुछ पारिवारिक दायित्वों के कारण उनको अपने इस शौक पर अंकुश लगाना पड़ा। इस दौरान वे तीन बच्चों की माँ बनीं।

जोली के पार्टनर ब्रैड पिट ने इस वर्ष के शुरू में फ्लाइंग कक्षा में भाग लिया और अब बारी जोली की है। पिछले गुरुवार को वे कैलिफोर्निया के हवाई अड्डे पर अपने सायरस एस आर-22 के कॉकपिट में सवार हुईं।

(भाषा)