शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Poetry on Indian Army
Last Modified: रविवार, 10 दिसंबर 2017 (19:31 IST)

भारतीय सेना को सलाम

भारतीय सेना को सलाम - Poetry on Indian Army
घाटी को आतंक से मुक्त कराती,
भारतीय सेना को सलाम।
गुमराह युवकों को मुख्यधारा में लौटाती,
भारतीय सेना को सलाम।। 
 
अविश्वासों का बर्फ पिघलाती,
भारतीय सेना को सलाम।
कश्मीरी जीवन की हरियाली लौटाती
भारतीय सेना को सलाम ।।1।।
 
दो सौ से अधिक दानवी आहुतियां
दी हैं सेना ने इस यज्ञ में।
अनेकानेक शहीदी आहुतियां भी
दी हैं सेना ने इस यज्ञ में।।
 
निर्लज्ज पड़ोसियों को चौंधा रहा है
इस यज्ञ में उठता धुआं,
उच्चतम संकल्पों की मिसाल कायम
की है सेना ने इस यज्ञ में।।2।।
 
शक नहीं कि बौखलाए दुश्मनों का
अंदर तक हौसला पस्त हुआ।
स्वघोषित खूंखार कमांडरों की मौतों से
आतंकवादी नेटवर्क ध्वस्त हुआ ।।3।।
 
शासन की धाकड़ नीति के साथ,
डोभाल-डोकलाम की युति से,
देश के गौरव सुरक्षा कर्मियों के
मनोबल में उछाल जबरजस्त हुआ ।।4।।
 
कॉम्बेट कॉलेज की स्ट्रेटेजिक शिक्षा की
जमीनी मिसाल जगमगाते हुए
महू की माटी के कणों का भी गौरव बढ़ाती,
भारतीय सेना को सलाम ।।5।।