शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. गुदगुदी
  3. चुटकुले
  4. Jokes
Written By WD

लेटेस्ट मजेदार जोक : सिंपल टेस्ट ?

लेटेस्ट मजेदार जोक : सिंपल टेस्ट ? - Jokes
चम्पू अपनी पत्नी चंपा को बेहद चाहता है। 
उसे कुछ दिन से लगता है कि चंपा की सुनने की शक्ति कम होती जा रही है। 
वह इस बारे में चंपा से बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। 
...तो वह अपने फैमिली डॉक्टर से इस बारे में बात करता है। 
... 
डॉक्टर कहता है कि वह चंपा के लिए कान में लगाने वाली मशीन ला देगा, लेकिन इसके लिए पहले उसे एक सिंपल टेस्ट पास करना होगा। 
... 
... 
सिंपल टेस्ट में यह होगा कि चम्पू को चंपा से 40 फीट दूर खड़े होकर नॉर्मल आवाज में बात करनी होगी। यदि वह नहीं सुनती तो 30 दूरी फीट से बात करना होगी, ऐसा तब तक करते रहना होगा जब तक वह जवाब ना दें। 
...
... 
अगले दिन चंपा किचन में खाना बना रही थी। चम्पू हॉल में खड़ा हो गया। 
वह बुदबुदाया- मेरे हिसाब से यह चालीस फीट हैं। 
वहां खड़े होकर उसने चंपा से पूछा- आज डिनर में क्या बना रही हो? 
चंपा की कोई आवाज नहीं आई। 
 
चम्पू ने दस फीट कम किए। वह अब तीस फीट दूरी पर था। 
एक बार फिर उसने चंपा से पूछा- चंपा डार्लिंग, डिनर में क्या बना रही हो? 
चंपा की तरफ से अब भी कोई रिस्पांस नहीं मिला। दस-दस फीट कम होते गए। 
 
आखिरकार चम्पू मौली के पीछे खड़ा था। 
उसने फिर पूछा- चंपा, डिनर में क्या बना रही हो? 
चंपा ने जवाब दिया- भगवान के लिए अब बस भी करो यार...!  
पांचवीं बार बता रही हूं कि, मैं बिरयानी बना रही हूं।
ये भी पढ़ें
49 दिनों की शूटिंग... लंबा रोल है शाहरुख का