गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. Husband Wife Jokes in Hindi
Written By

बहुत मस्त है यह चुटकुला : शादी की खुशहाली का राज जानकर आपको चक्कर आ जाएंगे

बहुत मस्त है यह चुटकुला : शादी की खुशहाली का राज जानकर आपको चक्कर आ जाएंगे - Husband Wife Jokes in Hindi
एक दंपत्ति ने शादी की 25वीं वर्षगांठ मनाई तो एक पत्रकार उनका साक्षात्कार लेने पहुंचा.. वे दंपत्ति अपने शांतिपूर्ण और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिये प्रसिद्ध थे। उनके बीच कभी नाममात्र का भी तकरार नहीं हुआ था। लोग उनके इस सुखमय वैवाहिक जीवन का राज जानने को उत्सुक थे। 
 
पति ने बताया : हमारी शादी के फ़ौरन बाद हम हनीमून मनाने शिमला गए.. वहां हम लोगो ने घुड़सवारी की। मेरा घोड़ा बिल्कुल ठीक था, लेकिन मेरी पत्नी का घोड़ा थोड़ा नखरैल था.. उसने दौड़ते-दौड़ते अचानक मेरी पत्नी को गिरा दिया.. मेरी पत्नी उठी और घोड़े के पीठ पर हाथ फ़ेर कर कहा : "यह पहली बार है" और फ़िर उस पर सवार हो गयी.. 
 
थोड़ी दूर चलने के बाद घोड़े ने फ़िर उसे गिरा दिया.. पत्नी ने घोड़े से फ़िर कहा : "यह दूसरी बार है" और फ़िर उस पर सवार हो गयी.. 
 
लेकिन थोड़ी दूर जाकर घोड़े ने फ़िर उसे गिरा दिया.. अब की बार पत्नी ने कुछ नहीं कहा.. चुपचाप अपना पर्स खोला, पिस्तौल निकाली और घोड़े को गोली मार दी..
 
मुझे यह देखकर काफ़ी गुस्सा आया और मैं जोर से पत्नी पर चिल्लाया : "यह तुमने क्या किया, पागल हो गयी हो?" 
 
पत्नी ने मेरी तरफ़ देखा और कहा : "यह पहली बार है" और बस उसके बाद से हमारी ज़िंदगी सुख और शांति से चल रही है..
ये भी पढ़ें
पहले पति से फिर से शादी करनी है : यह चुटकुला शर्तिया आपको खूब हंसाने वाला है