गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. Best Funny joke
Written By

एक किसान 3 इंजीनियर पर भारी : यह है एकदम लेटेस्ट जोक

एक किसान 3 इंजीनियर पर भारी : यह है एकदम लेटेस्ट जोक - Best Funny joke
3 इंजीनियर एक टेढ़े पाइप में तार डालने की कोशिश कर रहे थे। एक किसान 2 दिन से यह सब देख रहा था।
 
वह बोला- मैं करूं साब?
 
वे बोले- हम 2 दिन से कोशिश कर रहे हैं, तू कैसे निकालेगा?
 
वह बोला- ठीक है। किसान खेत में गया। एक चूहा लाया। उसकी पूंछ में तार बांधा और चूहे को पाइप में डाला। चूहा इधर से उधर बाहर तार के साथ निकल गया।
 
इंजीनियर बेहोश। जय किसान।