शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. सेहत
  4. »
  5. यूँ रहें स्वस्थ
Written By WD

एक दिन में तीन बार भोजन या आठ बार?

एक दिन में तीन बार भोजन या आठ बार? -
सबसे अलग दिखने कि चाह में हम अपनी सुनियोजित भोजन शैली के साथ प्रयोग करने लगे है। नए जमाने के नए नियम के अनुसार एक दिन में आठ बार भोजन करने की नई पद्धती चलन में आई है, जबकि सदियों पुरानी और भरोसेमंद अवधारणा, एक दिन में तीन बार भोजन, का त्याग करती जा रही है।

हममें से अधिकांश लोग भोजन के बीच नाश्ता करने को वजन बढ़ाने के प्रमुख कारणों में से एक मानते है। हालांकि, कुछ प्रशिक्षक, पोषण विशेषज्ञ और आहार विशेषज्ञ 'एक दिन में छह से आठ बार भोजन' की योजना के साथ आए हैं और कई बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियां भी दावा करते हैं कि ऐसे आहार लेना उनकी सबसे बड़ी गलती थी।

लगातार पाचन प्रक्रिया आपके शरीर से कसरत कराती हैं। इसे आंतरिक कसरत भी कह सकते हैं। हर छोटे अंतराल में आपके शरीर में जा रहा भोजन उग्र पाचन गतिविधि (furious digestive activity) करने के लिए सक्षम नहीं हो सकता और यह आपके शरीर के पाचन तंत्र (digestive system) पर बहुत बुरा प्रभाव डालेगा। इसलिए एक दिन में तीन से चार बार भोजन लेना ही लाभदायक है।

FILE


एक दिन में छह से आठ बार भोजन खाओ-
कैलोरी बर्न करने के लिए खाओ! पाचन ही अपने आपमें एक कैलोरी बर्न करने की गतिविधि है। सवाल यह है कि क्या आप अपने शरीर को इस अद्भुत सुविधा के लायक बना पा रहे है?

यह कम अंतराल (छह से आठ बार भोजन एक दिन या अधिक!) अपने शरीर में अधिक कैलोरी का उपयोग करने के लिए सक्षम बनाता है और खाना पचाने में सहायता भी करता है।

आप लगातार अपने शरीर को ईंधन प्रदान करते हैं, यह आपके शरीर को लगातार काम करने के लिए तैयार रखता हैं। यह भोजन thermogenic प्रभाव देता है और यह BMR (बेसल मेटाबोलिक रेट) को बढ़ाने में मदद करता है।