क्या मैं पत्नी को सेक्स सुख दे पाऊंगा?
प्रश्न : मेरी शादी होने वाली है। मैंने पहले भी सेक्स किया है, लेकिन कुछ ही सेकंड में स्खलित हो जाता हूं। रात को भी अक्सर स्खलित हो जाता हूं। मुझे हस्तमैथुन की भी आदत है। मेरे लिंग का आकार भी टेढ़ा और छोटा है। मैं बहुत घबराया हूं क्या मैं अपनी होने वाली पत्नी को संतुष्ट कर पाऊंगा?
उत्तर : देखिए, शीघ्र पतन या शीघ्र स्खलन की समस्या आज के दौर में आम है। यह समस्या शारीरिक कारणों की अपेक्षा मानसिक कारणों से ज्यादा होती है। सेक्स करते समय किसी भी तरह का तनाव मन में नहीं होना चाहिए। उसके लिए हमें सुखद वातावरण और स्थान का चयन करना चाहिए ताकि सेक्स का भरपूर आनंद लिया जा सके। हां, यदि आपकी इस समस्या का संबंध शरीर से है तो तो निश्चित ही आपको किसी योग्य चिकित्स की सलाह लेनी चाहिए। लिंग का आकार और टेढ़ेपन को लेकर ज्यादातर मामलों में लोग भ्रम का शिकार होते हैं। हस्तमैथुन और इससे जुड़ी भ्रांतियों के संबंध में हम पहले भी उत्तर दे चुके हैं। आप पूर्व प्रश्नोत्तरों का भी वेबदुनिया पर अवलोकन कर सकते हैं।
हस्तमैथुन और इससे जुड़ी भ्रांतियां
लिंग का टेढ़ापन परेशानी तो नहीं है?
पाठकों के अनुरोध पर प्रश्नकर्ताओं के नाम नहीं छापे गए हैं, प्रश्न पूछने के लिए अगले पन्ने पर दिए गए ईमेल आईडी पर अपने प्रश्न भेजें।
प्रश्नकर्ता अपने सवाल इस ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं- sexadvice@webdunia.net (उचित सवालों के जवाब 15 दिनों में इसी स्तंभ में देखे जा सकते हैं। पाठकों से अनुरोध है कि कृपया मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करें। आवश्यक नहीं कि सभी प्रश्नों के उत्तर दिए जाएं, यह संपादक तथा विशेषज्ञ के विवेक पर निर्भर होगा)