• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Sugarcane juice
Written By

इन 5 परिस्थिति में न पिएं गन्ने का रस

इन 5 परिस्थिति में न पिएं गन्ने का रस - Sugarcane juice
गन्ना और गन्ने का रस यूं तो स्वाद में मजेदार होता है और सेहत से जुड़े कई फायदे भी देता है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में इसका सेवन हानिकारक हो सकता है। आप भी जरूर जानें, किन परिस्थियों में इसका सेवन हो सकता है नुकसानदायक - 
 
1 डायबिटीज - अगर आपको डायबिटीज है, तो आपके लिए गन्ने का रस पीना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि इसमें शर्करा की मात्रा अत्यधिक होती है।
 
2 दांत दर्द - जिन लोगों को दांतों में दर्द की समस्या हो या फिर दांतों में कैविटी हो, उन लोगों को गन्ने के रस का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे उनकी समस्या बढ़ सकती है।


3 अगर आपको कफ की समस्या है या फिर खांसी और बलगम बना हुआ है, तब भी गन्ने का रस आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। इससे बचना ही बेहतर है। 
 
4 अगर आप‍ बवन कम करना चाहते हैं और आपका वजन काफी बढ़ा हुआ है, तो गन्ने के रस का सेवन न करना ही बेहतर होगा क्योंकि इसमें मौजूद शर्करा और कार्बोहाइड्रेट वजन बढ़ाने में सहायक है। 
 
अगर आपकी तासीर गर्म है या आपके पेट में कीड़े हैं, तब भी गन्ने के रस का सेवन आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।