• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. shatavari benefits for women
Written By

क्या है शतावरी? महिलाओं के लिए best ayurvedic herb

Shatavari Benefits in Hindi
shatavari benefits
क्या आप भी अनियमित पीरियड्स की समस्या से परेशान हैं? अनियमित पीरियड होना महिलाओं में काफी आम है। हेल्दी खाना खाने के बाद भी आपको अनियमित पीरियड्स या क्रैम्प्स की समस्या होती है क्योंकि ये आपके हार्मोनल चेंज होने के कारण होता है। इसके साथ ही कई महिलाओं को PCOS की भी समस्या होती है। महिलाओं की बॉडी पुरुषों से काफी अलग होती है इसलिए हार्मोनल चेंज होने के कारण महिलाओं का शरीर ज़्यादा सेंसिटिव होता है। अगर आप भी मूड स्विंग, अनियमित पीरियड्स, कमर दर्द, कमज़ोरी जैसी समस्या से परेशान हैं तो आपको ज़रूर शतावरी का सेवन करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि क्या है शतावरी और इसके फायदे......

क्या है शतावरी? | What is Shatavari?
आयुर्वेद के अनुसार शतावरी एक बहुत महत्वपूर्ण जड़ी बूटी है। ये हर्ब आपने अक्सर अपने घर में लगाया होगा या कही देखा होगा। शतावरी का पौधा बेल की तरह होता है और ये झाड़ की तरह फैलता है। इस पौधे की जड़ों का सेवन किया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। शतावरी की जड़ें खाने में हलकी से मीठी लगती हैं। शतावरी की जड़ों में विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे कई ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं। इसके सेवन के लिए आपको बाजार में शतावरी का पाउडर, टैबलेट या साबुत जड़ें मिल जाएंगी।

क्या हैं शतावरी के फायदे | Shatavari Benefits

1. PCOS की समस्या से राहत
PCOS की समस्या हार्मोनल चेंज और ओवेरी में क्रिस्ट जमने के कारण होती है जिसकी वजह से अनियमित पीरियड्स, अत्यधिक दर्द और क्रैम्प, एक्ने की समस्या होती है। शतावरी का सेवन करने से आपके हार्मोन बैलेंस होते हैं और ये PCOS के लिए एक बेहतरीन हर्ब है। शतावरी का सेवन आपको इन सभी समस्या से राहत देगा।

2. ब्रैस्ट फीडिंग महिलाओं के लिए फायदेमंद
जो महिलाएं ब्रैस्ट फीडिंग करती हैं उनके लिए शतावरी को बहुत फायदेमंद माना जाता है। शतावरी के सेवन से महिलाओं में लिबिडो उत्पन होता है। अगर आपको ब्रैस्ट फीडिंग करते समय समस्या हो रही है तो आपको शतावरी का सेवन करना चाहिए।

3. पेट दर्द की समस्या से राहत
अगर पीरियड्स या प्रेगनेंसी में आपको पेट दर्द की समस्या होती है या आपके पेट में ब्लोटिंग होती है तो शतावरी आपके लिए बहुत फायदेमंद है। शतावरी पेट में छाले और डायरिया की समस्या से राहत देती है।

4. त्वचा रहती है ग्लोइंग
हार्मोनल चेंज होने के कारण हमारी त्वचा में एक्ने और पिगमेंटेशन जैसी समस्या होने लगती हैं। शतावरी आपकी त्वचा के लिए भी बहुत सेहतमंद है। शतावरी आपके शरीर से एजिंग की समस्या को भी कम करती है और आपकी स्किन को ग्लो देती है।

5. इम्युनिटी रहती है बेहतर
अगर आप सर्दी जुखाम की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको शतावरी का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए। शतावरी में विटामिन C होता है जो आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है और आपको सर्दी जुकाम की समस्या से दूर रखता है।

6. वज़न बढ़ाने के लिए है बेस्ट
शतावरी का सेवन अगर आप दूध के साथ करते हैं तो प्राकृतिक रूप से आप अपना वज़न बढ़ा सकते हैं। कई महिलाओं में कम वज़न की समस्या होती है और ज़्यादा खाना खाने के बाद भी उनका वज़न नहीं बढ़ता। अगर आप भी अपना वज़न बढ़ाना चाहते हैं तो आप शतावरी का सेवन कर सकते हैं।

7. कमज़ोरी और थकान से राहत
अक्सर महिलाओं में आयरन और कैल्शियम की कमी के कारण कमज़ोरी की समस्या होती है। शतावरी में विटामिन B और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं।

कैसे करें शतावरी का सेवन?
  • अगर आप शतावरी पाउडर का सेवन करना चाहते हैं तो आप दिन में 2 बार खाने के बाद शतावरी पाउडर को गर्म दूध या पानी के साथ ले सकते हैं।
  • शतावरी टैबलेट के लिए भी आपको खाने के बाद दिन में 2 बार गर्म पानी के साथ टेबलेट लेनी है।
  • शतावरी सिरप के लिए आपको गर्म पानी में शतावरी सिरप का सेवन करना चाहिए।

  • अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।