शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Health Tips
Written By WD

जहरीली है आइसक्रीम भी.... जरूर पढ़ें

जहरीली है आइसक्रीम भी.... जरूर पढ़ें - Health Tips
अब तो यह सवाल विकराल हो चला है कि क्या खाएं और क्या न खाएं... जो बिस्किट, टॉफी या आइसक्रीम हम खा रहे हैं वह किसी जहर से कम नहीं है। ताजा खुलासा यह है कि स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं आइसक्रीम। केवल स्थानीय कंपनियां ही नहीं कई बड़ी-बड़ी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पाद भी इसी श्रेणी में आ सकते हैं। कारण है कि कुछ बड़ी कंपनियों ने अपने उत्पाद तैयार करने के लिए जीन परिवर्तित (जेनेटिकली मॉडिफाइड) यानी जीएम खाद्य वस्तुओं का प्रयोग करने से साफ तौर पर मना नहीं किया है।

ग्रीनपीस द्वारा जारी 'जीएम मुक्त खाद्यान्न' नाम से दिशा निर्देश संबंधी किताब में इसका खुलासा किया गया है।  बीटी खाद्यान्न लोगों की सेहत पर क्या प्रभाव डालते हैं इसका अभी कोई परीक्षण मौजूद नहीं है। जीएम खाद्यान्नों के संबंध में चूहों पर प्रयोगशाला में किए गए परीक्षणों से एलर्जी, लीवर और किडनी पर दुष्प्रभाव के प्रमाण सामने आए हैं। 

किताब में हरे और लाल रंग में कुल दो सूचियां जारी की गई हैं।  देश में जीन परिवर्तित खाद्य पदार्थों का उत्पादन, प्रयोग और आयात करने पर प्रतिबंध है। बहुत सी बड़ी कंपनियों ने भविष्य में अपने उत्पादों में जीएम खाद्यों का प्रयोग करने से स्पष्ट इनकार नहीं किया है। ऐसी कंपनियों को किताब में लाल सूची में रखा गया है। ब्रिटानिया, सफल, हिंदुस्तान लीवर, नेस्ले, कैलॉग्ज, कैडबरीज, एग्रोटेक फूड्स, फील्ड फ्रेश, और गोदरेज की हर्शीग फूड्स को इसी सूची में रखा गया है। इसमें भी आइसक्रीम का उल्लेख विशेष रूप से किया गया है।  
 
यह कुछ मशहूर कंपनियां हैं जो बड़े स्तर पर बिस्किट, आइसक्रीम, टॉफी-गोली, चॉकलेट, दुग्ध उत्पाद और अन्य खाद्य पदार्थों का उत्पादन कर बेचती हैं। ग्रीनपीस के मुताबिक जीन संवर्धित उत्पाद स्वास्थ्य की दृष्टि से खतरनाक होते हैं।