शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Chikungunnya
Written By WD

चिकनगुनिया के बारे में 5 जरूरी बातें

चिकनगुनिया के बारे में 5 जरूरी बातें - Chikungunnya
एक बार फिर चिकनगुनिया बीमारी ने दस्तक दे दी है, और मरीजों में चिकनगुनिया की पुष्ट‍ि भी हो चुकी है। कहीं आप तक न पहुंच जाए यह बीमारी, इसके लिए आपको जाननी होंगी यह 5 जरूरी बातें... 


1 चिकनगुनिया एक प्रकार का वायरल बुखार है, जिसका प्रमुख कारण वायरस है। लेकिन इसके फैलने का कारण एडीज मच्छर है, जिसके काटने पर चिकनगुनिया एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।
 2 यह बीमारी चिकनगुनिया पीड़ित मरीज के सीधे संपर्क में आने से नहीं फैलती। बल्कि मच्छर द्वारा चिकनगुनिया पीड़ित व्यक्ति को काटने के बाद सामान्य व्यक्त‍ि को काटने पर उसे चिकनगुनिया हो सकता है।

3 इसकी एक खास बात यह है, कि चिकनगुनिया फैलाने वाला यह एडीज मच्छर कभी भी दिन के वक्त नहीं काटता, बल्कि यह रात में ही सक्रिय होता है। इसलिए जरूरी है, कि रात में सोते समय मच्छरों से बचने की सावधानी अवश्य रखें।
 
 
















मच्छर के काटने पर अगर आपको चिकनगुनिया होता है, तो इसके लक्षण तुरंत नजर नहीं आते बल्कि एक से दो सप्ताह बाद इसके लक्षण दिखाई देते हैं। यह बीमार, बुजुर्ग और बच्चों को शिकार बनाता है।
बदन में दर्द होना, जोड़ों का दर्द, बुखार, सिर दर्द, कमजोरी, भूख न लगना, चकत्ते होना, उल्टी या खांसी व जुकाम होना इसके लक्षणों में शामिल है।
ये भी पढ़ें
क्या आपको पता है, चिकनगुनिया के यह 5 लक्षण