• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. benefits of curd in winter season
Written By

Benefits of Curd In winter season - जानें ठंड में एक कटोरी दही खाने के फायदे

Benefits of Curd In winter season - जानें ठंड में एक कटोरी दही खाने के फायदे - benefits of curd in  winter season
सर्दी के मौसम में दही नहीं खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप दिन के वक्त में एक कटोरी दही खाते हैं तो वह आपकी सेहत के लिए बहुत अच्‍छा होता है। गर्मी के दिनों में आप सुबह और दिन में खा सकते हैं लेकिन रात में आपको दही किसी भी मौसम में नहीं खाना चाहिए। वहीं ठंड में दिन में कटोरी दही खाने से कई सारे लाभ मिलते हैं।दही में जरूरी तत्व होते हैं जैसे -प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी 6 और विटामिन बी-12 मुख्य रूप से पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आंतों भी स्‍वस्‍थ रहती है। तो चलिए जानते हैं ठंड में भी क्यों एक कटोरी दही खाने की सलाह दी जा रही है और क्या फायदे है -

वजाइनल इंफेक्शन से बचाता है - जी हां, लड़कियों को अलग-अलग कारणों से यह समस्या हो जाती है। पेड लगाने से, पब्लिक टॉयलेट सीट का इस्तेमाल करने से आदि। ऐसे में दही खाने से यीस्‍ट को बैलेंस करने में मदद मिलती है। दही मेंलैक्‍टोबैक्लिसियस बैक्टिरिया मौजूद होता है, जो वजाइनल इंफेक्शन को रोकने में मदद करता है। दही खाने से आपको इस परेशानी में काफी आराम मिलेगा।  

- पाचन को रखें तंदरूस्‍त - जी हां, ठंड के मौसम में पाचन की सबसे अधिक समस्या होती है। पानी कम पीते हैं तो डाइजेशन भी ठीक से नहीं होता है और अपच की परेशानी हो जाती है। इसलिए लंच में एक कटोरी दही का सेवन जरूर करें। इससे आपका पेट एकदम तंदुरुस्त रहेगा। 

- इम्‍यूनिटी बढ़ाएं - इम्युनिटी कमजोर होने पर सर्दी-खांसी,बुखार तेजी से होता है। इम्‍युनिटी मजबूत होने पर संक्रमण को आप जल्दी मात दे सकते हो और ठीक होने में अधिक समय भी नहीं लगता है। इसलिए अपनी डाइट में एक कटोरी दही का सेवन जरूर करें।  

- हड्डियों को करें मजबूत - जी हां, दही का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। दरअसल, इसमें कैल्शियम होता है जो हड्डी को मजबूती प्रदान करती है। अगर आप ताजा दही का सेवन करते हैं तो वह आपकी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। ठंड के दिनों में अर्थराइटिस की समस्या भी अधिक होती है इसलिए एक कटोरी दही का सेवन जरूर करें।

-दिल को रखें फिट - जी हां, दिल को मजबूत बनाने के लिए दही का सेवन करना चाहिए। दुनिया में करीब 60 फीसदी लोग दिल के रोग के कारण अपनी जान गवा देते हैं। वहीं कोविड के बाद से युवाओं में भी दिल का खतरा अधिक बढ़ गया है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल सामान्य रहता है, हाई बीपी की समस्या में आराम मिलता है।
ये भी पढ़ें
Beauty Hacks : वेलेंटाइन पर सुंदर दिखने के चक्कर में नहीं कर लें ये गलती