• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Aluminium Wrapped Food Is Harmful, 5 reason
Written By WD

एल्युमिनियम फॉइल में न पकाएं खाना, जानें 5 कारण

एल्युमिनियम फॉइल में न पकाएं खाना, जानें 5 कारण - Aluminium Wrapped Food Is Harmful, 5 reason
अगर आप भी अपने घर में खाना या किसी विशेष पकवान को एल्युमिनियम फॉइल में लपेटकर या ढंककर पकाते हैं, तो सावधान हो जाएं। जी हां, अक्सर ओवन में कुछ स्नैक्स या विशेष चीजों को पकाने के लिए आप उसे एल्युमिनियम फॉइल में लेपटकर गर्म करते हैं,तो यह आपकी सेहत के लिए बेहद हानिेकारक साबित हो सकता है। जानिए इसके यह 5 नुकसान - 
1 एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमल कर जब आप कोई चीज पकाते हैं, तो उसमें एल्युमिनियम की मात्रा भी मिल जाती है, जो आपके शरीर में जाने के बाद, सेहत से जुड़े कई नुकसान के लिए जिम्मेदार हो सकती है।

एल्युमिनियम पॉइजनिंग इसके सबसे हानिकारक परिणामों में से एक हैं, जो शरीर से हानिकारक पदार्थों के बाहर निकलने की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। यह शरीर में लगातार जमा होकर जहर का कार्य करता है।
 
3 शरीर की मांसपेशि‍यों में दर्द का कारण अक्सर एल्युमिनियम पॉइजनिंग के कारण होता है। इसके अलावा यह हड्ड‍ियों में लगातार होने वाले दर्द के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।

4 यह आपके दिमाग की कोशि‍काओं को कमजेर कर सकता है, जिससे दिमागी क्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। साथ ही ठीक तरह से याद न रख पाने की समस्या भी हो सकती है।
 
इसमें मौजूद खतरनाक अवांछि‍त तत्व आपके शरीर व कोशकिाओं को कमजोर करने में महत्वपूर्ण भूमि‍का निभाती है। इसलिए एल्युमिनियम फॉइल में लपेटकर ओवन में पकाए गए खाद्य पदार्थों की अपेक्षा अन्य चीजों का प्रयोग करें।