रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. गुजरात विधानसभा चुनाव 2017
  4. Gujarat assembly elections, election results, Congress, Rahul Gandhi
Written By
Last Modified: सोमवार, 18 दिसंबर 2017 (21:04 IST)

राहुल बोले, गुजरात और हिमाचल का जनादेश हमें स्वीकार...

राहुल बोले, गुजरात और हिमाचल का जनादेश हमें स्वीकार... - Gujarat assembly elections, election results, Congress, Rahul Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि वह इस जनादेश को स्वीकार करते हैं और दोनों राज्यों की नई सरकारों को बधाई भी देते हैं। 
 
गांधी ने दोनों राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद ट्वीट करते हुए यह प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि कांग्रेस पार्टी जनादेश को स्वीकार करती है और दोनों राज्यों में नई सरकार को बधाई देती है। उन्होंने यह भी कहा कि वह गुजरात और हिमाचल की जनता को इस बात के लिए धन्यवाद देते हैं कि उसने तहेदिल से प्यार किया है।
 
गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह उनके प्रति गर्व का भाव महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने गरिमा के साथ लड़ाई लड़ी और अपना आक्रोश व्यक्त किया, इसलिए आप अपने प्रतिद्वंदियों से अलग हैं। आपने सबको बता दिया कि कांग्रेस की असली ताकत उसकी शालीनता और साहस है।
 
गुजरात में कांग्रेस ने गांधी के नेतृत्व में पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है और भारतीय जनता पार्टी को पिछले चुनाव की तुलना में कम सीटों पर विजय मिली है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
गुजरात विधानसभा चुनाव में सरकार के 5 मंत्री हारे