• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. करियर
  3. शासकीय अवसर
  4. agniveer recruitment rally will be held in mumbai from 1st to 7th november
Written By
Last Updated :मुंबई , गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (18:40 IST)

agniveer: सेना में करियर बनाने का अवसर, भर्ती रैली 1 से 7 नवंबर तक मुंबई में

agniveer: सेना में करियर बनाने का अवसर, भर्ती रैली 1 से 7 नवंबर तक मुंबई में - agniveer recruitment rally will be held in mumbai from 1st to 7th november
agniveer recruitment rally: रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) ने गुरुवार को कहा कि अग्निवीर (agniveer) और नियमित कैडर के लिए भारतीय सेना (Indian Army) की भर्ती रैली का दूसरा चरण मुंबई में 1 से 7 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती रैली का आयोजन कलीना में मुंबई विश्वविद्यालय के मैदान में किया जाएगा।
 
मंत्रालय ने कहा कि अग्निवीर और नियमित कैडर के लिए भारतीय सेना की भर्ती रैली का दूसरा चरण 1 से 7 नवंबर तक मुंबई के कलीना में स्थित मुंबई विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित किया जाएगा। साझा प्रवेश परीक्षा-2023 में चयनित हुए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र ई-मेल के जरिए भेज दिए गए हैं।
 
यह भी बताया गया कि सेना भर्ती कार्यालय (मुंबई) के तहत यह भर्ती रैली महाराष्ट्र के 8 जिलों- मुंबई शहर, मुंबई उपनगरीय, ठाणे, नासिक, धुले, पालघर, रायगढ़ और नंदुरबार को कवर करेगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Gyanvapi Masjid: अदालत ने ASI को मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण पूरा करने के लिए दिया और समय