दुनिया भर में विराजित हैं श्रीगणेश
विदेशों में मंगलमूर्ति की महिमा
इंडोनेशिया :- -
इंडोनेशिया के सरकारी नोटों पर तो मंगलमूर्ति 'गणेश' का चित्र छपा है। -
उसी के बगल में यहां के चर्चित राष्ट्रपुरुष का भी चित्र छपा है। -
हालांकि यह एक मुस्लिम मुल्क है, परंतु हिन्दू रीति-रिवाज यहां आज भी लोकप्रिय हैं। अमेरिका : - -
सन् 1968 में अमेरिका के डाक विभाग ने दो डॉलर का जो डाक टिकट जारी किया था, उसमें चूहे पर गणपति विराजमान थे। -
वर्तमान में यह डाक टिकट दुर्लभ है तथा दो डॉलर के इस टिकट की कीमत सात हजार डॉलर है।
अफ्रीका -
अफ्रीका में गजानंद की महिमा से प्रकृति इतनी प्रभावित हुई कि एक विशाल वृक्ष की शाख पर उसने गणपति की आकृति की रचना कर दी। -
प्रकृति की इस दुर्लभ आकृति को यहां के आदिवासी अपना लोक देवता मानते हैं। -
वोर्निया में गणपति की चार भुजाएं हैं और यह गहरे पीले रंग के आसन पर बाघ चर्म लपेट कर पालथी मारकर विराजमान हैं। -
यहां गणेश चतुर्थी पर 'गणेशजी' की सुंदर झांकी बनती है। -
लोग खूब ढोल और बांसुरी बजाते हैं और बच्चे जमकर आतिशबाजी करते हैं।