मैं अरविंद से बड़ी सेलिब्रिटी था-कुमार विश्वास
-अमेठी से जयदीप कर्णिक
उनके चेहरे पर थकान का असर साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन उसे खुद पर हावी नहीं होने दे रहे हैं। वजन कम हो गया है मगर 'विश्वास' मजबूत है। वे मैदान में डटे हुए हैं, पूरी ताकत से, पूरी हिम्मत से। हम बात कर रहे हैं अमेठी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कवि कुमार विश्वास की।
WD |
चुनाव प्रचार के व्यस्त कार्यक्रम के दौरान भी उन्होंने वेबदुनिया से मिलने के समय निकाला। विश्वास कहते हैं कि अमेठी में 1257 गांव हैं, उनमें से मैं 1000 गांवों में दस्तक दे चुका हूं। 40 रातें मैंने गांवों में ही गुजारी हैं। वे हमेशा कहते रहे हैं कि मैं अमेठी में रहता हूं और राहुल दिल्ली से आते हैं।
जब वे कहते हैं कि मैं अरविन्द केजरीवाल से बड़ी सेलिब्रिटी था, तो लगता है कि आम आदमी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुमार ने बातचीत के दौरान कहा कि अन्ना के आंदोलन के समय मैं अरविन्द केजरीवाल से बड़ी सेलिब्रिटी था, तब आंदोलन को मेरी जरूरत थी, मुझे नहीं। हालांकि अब अरविन्द का पूरी दुनिया में नाम है। वे मेरे नेता हैं, नायक हैं।
मोदी से निकटता पर क्या बोले विश्वास... पढ़ें अगले पेज पर...
FILE
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर की बात पर उन्होंने कहा कि मैं हर अच्छी चीज दुनिया से ग्रहण करता हूं। मुझे आरएसएस का अनुशासन पसंद है तो मस्जिद में पढ़ी जाने वाली नमाज की वो बात भी पसंद है, जहां राजा और रंक एकसाथ नमाज पढ़ते हैं।
इसलिए दिया था राजनाथसिंह को वोट... पढ़ें अगले पेज पर...
FILE
उल्लेखनीय है कि जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि अरविन्द केजरीवाल और कुमार विश्वास के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। पिछले दिनों दिल्ली में भी पार्टी के कुछ लोगों ने केजरीवाल को हटाकर विश्वास को संयोजक बनाने की बात कही थी। दूसरी ओर पार्टी के सभी नेताओं को बनारस जाने को तो कहा गया है, मगर किसी को भी अमेठी जाने के लिए नहीं गया है। इस बात से भी इसकी पुष्टि होती है।

