शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. FIFA World Cup 2018 France Croatia, Didier Deschamps
Written By
Last Updated : सोमवार, 16 जुलाई 2018 (09:44 IST)

FIFA WC 2018 : फीफा वर्ल्ड कप का विजेता बना फ्रांस, दुनिया को मिले ये 5 बड़े फुटबॉल स्टार

FIFA WC 2018 : फीफा वर्ल्ड कप का विजेता बना फ्रांस, दुनिया को मिले ये 5 बड़े फुटबॉल स्टार - FIFA World Cup 2018 France Croatia, Didier Deschamps
फीफा वर्ल्ड कप में रविवार को फ्रांस ने लुज्निकी स्टेडियम में क्रोएशिया को 4-2 हराकर दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप जीता। इससे पहले उसने अपने घर में 1998 में डिडिएर डेसचैंप्स की कप्तानी में पहली बार विश्व कप जीता था। इस वर्ल्ड कप में दुनिया को 5 बड़े फुटबॉल स्टार मिले। आइए जानते हैं कौन हैं वे सितारे जो इस टूर्नामेंट में बेस्ट रहे।
 
गोल्ड बूट विजेता हैरी केन : इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन अपनी टीम को वर्ल्ड कप का खिताब तो नहीं जीता सके, लेकिन उन्हें गोल्डन बूट का अवॉर्ड दिया गया। हैरी केन ने वर्ल्ड कप 2018 में 6 गोल किए और उन्होंने ग्रीजमान और एमबाप्पे जैसे सितारों को पीछे छोड़ा।
सबसे युवा खिलाड़ी बने एमबापे : फीफा वर्ल्ड कप 2018 का सबसे युवा खिलाड़ी फ्रांस के किलियन एमबापे चुना गया। एमबाप्पे ने वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 3 गोल किए। वे वर्ल्ड कप फाइनल में पेले के बाद दूसरे सबसे युवा गोल करने वाले खिलाड़ी बने।
 
गोल्डन ग्लव : बेल्जियम के गोलकीपर थैबॉट कोर्टोइस को विश्व कप का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया। उन्हें गोल्डन ग्लव अवॉर्ड दिया गया। बेल्जियम के इस गोलकीपर ने कुल 27 गोल बचाए।
 
लुका मॉडरिज बने बेस्ट प्लेयर : क्रोएशिया भले ही फाइनल में फ्रांस के हाथों हार गई हो, लेकिन टीम ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता। क्रोएशिया कप्तान लुका मॉडरिच को फीफा वर्ल्ड कप 2018 का बेस्ट प्लेयर चुना गया। मॉडरिच को गोल्डन बॉल अवॉर्ड दिया गया।

प्लेयर ऑफ द डे : फ्रांस के एंटोनी ग्रीजमैन ने फाइनल में पेनल्टी किक पर गोल किया। उन्होंने टूनामेंट में कुल चार गोल किए। ग्रीज मैन ने जिन मैचों में पेनल्टी से गोल किया, उन सभी में फ्रांस की टीम ने जीत हासिल की।
फेयर प्ले अवॉर्ड टीम बनी स्पेन : फीफा वर्ल्ड कप 2018 में फेयर प्ले अवॉर्ड स्पेन को दिया गया।
ये भी पढ़ें
हरभजन सिंह ने देश की राजनीति पर कसा तंज