• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. फैशन
  4. how to dress up on Karva Chauth in Hindi
Written By

करवा चौथ पर दिखना है परफेक्ट तो इन बिंदियों को जरूर करें ट्राई

करवा चौथ पर दिखना है परफेक्ट तो इन बिंदियों को जरूर करें ट्राई - how to dress up on Karva Chauth in Hindi
करवा चौथ का दिन हर महिला के लिए बहुत खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार निर्जला रहकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं, फिर शाम होने पर चांद को देख अपने व्रत को खोलती हैं। शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ का दिन बहुत खास होता है, खासकर उनका श्रृंगार। इस दिन वे नई दुल्हनियां की तरह अपने रूप को संवारती हैं। इस खास अवसर पर महिलाएं अपने लुक को बेहतरीन बनाने के लिए किसी तरह की कोई कमी नहीं रखना चाहतीं। वहीं जब भी ट्रेडिशनल लुक की बात आती है तो बिंदी के बिना हमेशा खूबसूरती अधूरी रहती है।
 
वैसे तो अधिकतर महिलाएं ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ बिंदी लगाना नहीं भूलती हैं लेकिन बिंदी लगाते समय अपने फेस कट का भी ख्याल रखना जरूरी होता है। वहीं कुछ ट्रेंडी बिंदी डिजाइंस को यदि आप ट्राई करती हैं तो ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। तो आइए जानते हैं करवा चौथ के अवसर पर आप कैसे सिम्पल और सोबर लुक के साथ नजर आ सकती हैं एकदम खूबसूरत जिससे कि आपके पति की निगाहें सिर्फ आप पर ही टिकी रह जाए।
 
यदि आप छोटी बिंदी लगाना पसंद करती हैं तो करवा चौथ पर भी आप इसे ट्राई कर सकती हैं। छोटी बिंदी में कई डिजाइंस हैं जिसे आप चुन सकती हैं। यदि आपका फेस कट हार्ट शेप में है, तो छोटी बिंदी आप पर बिलकुल परफेक्ट लगेगी, वहीं आप अपनी ड्रेस के हिसाब से भी बिंदी लगा सकती हैं।
 
स्टोन वाली बिंदी भी इस खास दिन आपको खूबसूरत लुक देगी। स्टोन वाली बिंदी सिल्वर और गोल्डन 2 रंगों में आती है। इसे कई लड़कियां भी लगाना पसंद करती हैं। लेकिन इसे खरीदते समय इस बात का ख्याल रखें कि आपको अपने फेस के हिसाब से किस साइज की बिंदी लगाना चाहिए?
 
स्टीकर बिंदी हमेशा से ही पसंद में बनी रहती है, साथ ही आप इसे किसी भी आउटफिट के साथ लगा सकती हैं। बस आपको इस बात का ख्याल रखना है कि ये गोल हो और इसका साइज मीडियम हो तो ये हर फेस कट के लिए परफेक्ट है।
 
परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक के लिए कई महिलाएं बड़ी बिंदी लगाना पसंद करती हैं। आप अपने फेस कट के हिसाब से बिंदी लगाएं। यदि आप बड़ी बिंदी लगा रही हैं तो इसके साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं, जैसे एक स्टोन वाली बिंदी आप बड़ी बिंदी के बीच लगा सकती हैं या बिंदी के नीचे भी इसे लगा सकती हैं।
 
मराठी लुक भी महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं तो आप इस करवा चौथ पर अपनी साड़ी के हिसाब से मराठी डिजाइन की बिंदी ट्राई कर सकती हैं, वहीं डिजाइनर बिंदी तो इस खास दिन के लिए बिलकुल परफेक्ट ऑप्शन है। इस बिंदी में बस आपको कलर और साइज का ख्याल रखना है। इस तरह की बिंदियों को स्टोन, गोल्डन धागे, और मोतियों से सजाया जाता है। अगर आप बिंदी लगाना पसंद करती हैं तो आपके पास डिजाइनर बिंदी जरूर होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें
Lunch के बाद करते हैं ये 5 गलतियां तो सेहत को हो सकता है नुकसान