रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Home Minister Shah met injured policemen in hospital
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (19:04 IST)

दिल्ली हिंसा : गृहमंत्री शाह ने घायल पुलिसकर्मियों से की अस्पताल में मुलाकात

दिल्ली हिंसा : गृहमंत्री शाह ने घायल पुलिसकर्मियों से की अस्पताल में मुलाकात - Home Minister Shah met injured policemen in hospital
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों का हालचाल जानने के लिए गुरुवार को यहां एक अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा की घटनाओं में करीब 400 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान नवंबर माह से ही दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। शाह ने ट्वीट किया, दिल्ली पुलिस के घायल कर्मियों से मिल रहा हूं। हमें उनके साहस और बहादुरी पर गर्व है।केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव भी गृहमंत्री के साथ थे।

शाह ने इस दौरान पुलिसकर्मियों से बातचीत की और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली।योजना के अनुसार, गृहमंत्री सुश्रुत ट्रामा सेंटर और तीरथ राम अस्पताल का दौरा कर रहे हैं। इन अस्पतालों में कुछ घायल कर्मियों को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। दोनों अस्पताल सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित हैं।

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को आरोप लगाया था कि किसान नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिए और वह हिंसा में शामिल हैं। हिंसा और तोड़फोड़ में दिल्ली पुलिस के 394 कर्मी घायल हुए हैं।(भाषा)
ये भी पढ़ें
Ground Report : राकेश टिकैत ने प्रशासन को ललकारा, बोले- BJP के लोग कर रहे हैं गुंडागर्दी