छोटी भूमिकाओं के लिए तैयार निगार खान
निगार खान को दर्शकों ने ‘यस बॉस’ और ‘एक लड़की अनजानी-सी’ में देखा है। पिछले दिनों उन्होंने ‘काजल’ में डांस भी किया था। निगार का कहना है कि वह छोटी भूमिकाओं के लिए भी तैयार है बस रोल सशक्त होना चाहिए। चाहें उसकी भूमिका मात्र एक एपिसोड की क्यों न हों। हमें उम्मीद है कि टीवी धारावाहिक के निर्माता निगार की इस बार पर जरूर गौर करेंगे।

