1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. आलेख

क्या कहते हैं ‘गृहस्थी’ के कलाकार

27 मार्च से प्रसारण बंद होगा

गृहस्थी
PR
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला प्रसिद्ध धारावाहिक ‘गृहस्थी’ 27 मार्च से बंद हो जाएगा। इस बारे में हमने इस धारावाहिक में काम करने वालों कुछ कलाकारों से बात की। आइए क्या कहते हैं ये कलाकार :

आनंद सूर्यवंशी :
इस खबर से मुझे धक्का पहुँचा। सेट पर हम कलाकारों ने इतना लंबा समय साथ बिताया कि अब बिछड़ने के बारे में हम सोच भी नहीं सकते। मैं इस शो और इससे जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को मिस करूँगा।

शालीन :
जब आप सेट पर इतना लंबा समय साथ बिताते हैं तो साथ में काम करने वाले कलाकारों से दोस्ती हो जाती है। हम सब दोस्त हैं और ‘गृहस्थी’ का सेट हमारा दूसरा घर है। मैंने अपना श्रेष्ठ समय यही बिताया है और हम सब भावनात्मक रूप से एक-दूसरे से जुड़ चुके हैं। जब मैं ‘नच बलिए’ शो में हिस्सा ले रहा था तब मैं अपने परफॉर्मेंस के बारे में अपने सभी साथियों की राय लेता था। उनके कीमत सुझाव से ही मैं यह शो में विजेता बना।

छवि मित्तल :
यह सेट हमारे घर जैसा है। यहाँ पर हमने खूब मस्ती भी की है और कड़ा परिश्रम भी किया है। हम सभी एक-दूसरे से जुड़ चुके हैं। मेरा मानना है कि यदि कोई चीज खत्म होती है तो उससे बेहतर आपका इंतजार कर रही होती है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें