मुख्य पृष्ठ  मनोरंजन  टीवी  आलेख
 
कोलगेट स्टार परिवार अवॉर्ड 2007
award
PR
फिल्मी पुरस्कारों की तरह टेलीविजन के पुरस्कारों का महत्व भी अब बढ़ता जा रहा है और टीवी कलाकारों को इस समारोह का इंतजार रहता है। ‘कोलगेट स्टार परिवार अवॉर्ड 2007’ का यह पाँचवां वर्ष है जब वह इस तरह के आयोजन को कर रहा है।

स्टार प्लस के प्लेटफार्म तले सारे कलाकार इकट्ठा होते हैं और एक यादगार शाम मनाई जाती है। इस कार्यक्रम को दो भागों में प्रसारित किया जाएगा। 19 मई को शाम साढ़े सात बजे ‘रेड कारपेट’ के तहत टीवी कलाकारों का स्वागत दिखाया जाएगा। ‘मेन इवेन्ट’ 20 मई को रात्रि आठ बजे से स्टार प्लस पर दिखाई जाएगी।

यह समारोह एक याद रखने लायक घटना है। इसमें टेलीविजन के मशहूर कलाकार अपनी जो प्रस्तुतियाँ देते हैं वो पहले कहीं नहीं देखी गई होती है। इस कार्यक्रम का संचालन करेंगी संगीता घोष। संगीता का साथ निभाया शब्बीर अहलूवालिया और वरूण वडोला ने।

कार्यक्रम की शुरूआत ‘गणेश आरती’ से की जाएगी। फिर शुरू होंगे शानदार-जानदार परफॉर्मेंस का सिलसिला। रूचा गुजराती-भानुजीत (भाभी धारावाहिक) और गौरव-मेघा (कुमकुम धारावाहिक) फटेला जेब, एक्सक्यूज़ मी, दिल में बजी गिटार और गुस्ताख दिल जैसे हिट गानों पर शानदार डांस करेंगे।

स्टार परिवार से जुड़ने वाले तीन नए सदस्य आशिमा भल्ला, करण ग्रोवर और सौम्य टंडन शो के टाइटल ट्रेक पर परफॉर्म करेंगे।

नारायणी शास्त्री, अली असगर और मानव गोहिल हे बाबू और सिगनल प्यार का सिगनल पर थिरकेंगे। श्वेता तिवारी (प्रेरणा) सलाम-ए-इश्क के सैंया रे पर डांस करेंगी। नीना गुप्ता, केतकी दवे, आकाशदीप सहगल और जय भानुशाली हिट रिमिक्स की पैरोडी पर परफॉर्म करेंगे।

हुसैन और जूही परमार अपने साथी रीता भादुड़ी, एजाज खान, संजीला, विकास सेठी, हितेन, गौरी प्रधान, रक्षंदा खान और सुधा शिवपुरी के साथ एक धमाकेदार डांस नंबर दिखाएँगे। गाने होंगे सलाम-ए-इश्क, माही वे और रॉक एन रोल।

यह एक यादगार कार्यक्रम होगा। जिसे आप भुला नहीं पाएँगे।
और भी
जस्सी का रूप
घर-घर की एकता
टीआरपी बढ़ाने की जुगाड़ में टीवी चैनल
प्रतिमा पुरी : पहली टीवी अनाउंसर
कोई प्लानिंग नहीं करती-प्रेरणा/श्वेता तिवारी
हरी मिर्ची लाल मिर्ची' में मौका बड़ी उपलब्धि....'- नीरू बाजवा